खबर शेयर करें 👉

रात साढ़े नौ बजे बरामद हुआ युवक का शव ।

रुद्रपुर से भीमताल घूमने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बोहराकून स्थित सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। युवक के साथ उसका एक दोस्त भी था। पुलिस ने देर रात तक सर्च अभियान चलाने के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है।

थाना पुलिस को रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि बोहराकून की पहाड़ी से एक युवक नीचे गिर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पंकज बाला पुत्र परिमल बाला (30 वर्ष) निवासी पीपला महतोष मोड़, रुद्रपुर खाई में गिर गया है। थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि पंकज बाला अपने दोस्त पंकज विश्वास के साथ भीमताल घूमने आया था।

ALSO READ:  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका -: यू के एस एस एस सी, ने जारी की 398 पदों के लिए विज्ञप्ति ।

 

पंकज विश्वास ने बताया कि शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से रुद्रपुर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बोहराकून के पास रुके। पंकज बाला खाई की तरफ लघुशंका के लिए गया था। इसी बीच एकाएक संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया। पंकज विश्वास ने पुलिस को बताया कि दोस्त को ढूंढने के लिए पहले वह अकेले ही खाई में उतर गया। इसी बीच यहां पर कुछ वाहन चालक मदद के लिए रुक गए। लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के चलते वह वापस रोड पर आ गया।

ALSO READ:  नैना पीक की वन चौकी में व्यवसायिक गतिविधियां मिली, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि ने डी एफ ओ नैनीताल को पत्र लिखकर मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा,

 

इसी बीच उसने घटना की सूचना अपने एक अन्य मित्र पिंकू को दी। पिंकू ने ही थाना पुलिस को फोन कर पंकज बाला के खाई में गिरने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे शव बरामद कर लिया गया।

You missed

You cannot copy content of this page