नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं का सघन दौरा कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना और विकास कार्यों की गति को धरातल पर परखना रहा।
इसके तहत डॉ. आर्य ने ग्राम सभा बादरकोट (धनियाकोट) और मल्लाकोट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आर्थिक और सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम प्रधान तल्लाकोट श्रीमती इन्द्रा जलाल, ग्राम प्रधान बादरकोट श्रीमती गंगा देवी सहित दीपा देवी, हेमा देवी, दुर्गा देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी, पूजा देवी, भागुली देवी, शोभा देवी, भगवती देवी, आरती देवी और अन्य सैकड़ों स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

अपने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक की बजेठी ग्राम सभा का भी रुख किया। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि श्री राम सिंह कार्की, बजेठी के पूर्व प्रधान श्री हीरा सिंह, श्री प्रताप सिंह बिष्ट, श्री बच्ची सिंह बिष्ट, श्री भगवत सिंह बिष्ट के साथ-साथ श्रीमती भगवती देवी, श्रीमती दीपा देवी एवं अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों ने डॉ. आर्य का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं पर अपने विचार साझा किए।


