खबर शेयर करें 👉
विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा ।
नैनीताल । उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने उत्तराखंड शासन से राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की मांग की है।
 संगठन के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात कर संगठन उन्हें संगठन का मांग पत्र सौंपा एवं  विश्वविद्यालयों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की । संगठन ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन आहरण न होने के संबंध में भी जानकारी दी। भरसार विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रयोगशाला सहायकों की वेतन विसंगति के प्रकरण पर संगठन की सकारात्मक वार्ता हुई।
इसके अतिरिक्त महासंघ ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय  के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु कुलसचिव से वार्ता की।
 प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत, महामंत्री प्रशांत मेहता, संरक्षक कुलदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह रौतेला शामिल हुए।

You missed

You cannot copy content of this page