नैनीताल। मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर में गुरुवार को सी बी एस ई,इंटर बोर्ड की टॉपर छात्राओं का सम्मान किया गया । इस मौके पर नैनीताल शहर में टॉपर रही छात्राओं को प्रधानाचार्य अनुपमा साह व अन्य शिक्षकों ने पुष्प भेंटकर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । विद्यालय के प्रबंधक विनय साह ने विद्यालय के 4 छात्राओं द्वारा शहर के विद्यालयों में टॉप करने पर खुशी व्यक्त की है ।

बता दें कि विद्यालय की ह्यूमैनिटीज की छात्रा अलंकृता पांडे ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर पूरे शहर में टॉप किया है । अलंकृता पांडे, गोपाला सदन मल्लीताल निवासी दिनेश पांडे की पुत्री हैं । दिनेश पांडे अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कुमाऊं नैनीताल ऑफिस में सेवारत हैं ।

दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दीक्षा जोशी व राफिया रफत रहे । उन्होंने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए । कॉमर्स में 97.2 फीसदी अंकों के साथ ख्वाहिश हुसैन टॉपर रही ।जबकि 96 फीसदी अंकों के साथ अवतिंका नेगी दूसरे स्थान पर रही । विज्ञान वर्ग में वैष्णवी वर्मा 96 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रही ।
ह्यूमैनिटीज ग्रुप में प्रियांशी बिष्ट ने 95.4 फीसदी अंक,शताक्षी मेहता 95 फीसदी,कॉमर्स में मनीषा मेहरा 93.2 फीसदी,ह्यूमैनिटीज में लावण्या कटियार 92.8 फीसदी,जिया भट्ट 91.8 फीसदी,विज्ञान में तान्वी रावत 91.8 फीसदी,कॉमर्स में अर्पिता खत्री 91 फीसदी,विज्ञान में चेतना रावत 90.8,खुशी बोरा ने 90.4, प्रतिभा बिष्ट 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं ।



