खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । खुर्पाताल के जंगल में विगत रात्रि से भीषण आग लगी है । जिसे अब तक काबू नहीं पाया जा सका है । खुर्पाताल में लगी आग का असर नैनीताल शहर में भी पड़ा है । नैनीताल शहर में शुक्रवार सुबह से घनी धुंध छाई हुई है ।

बताता जा रहा है कि खुर्पाताल स्थित मां मनसा देवी मंदिर के ऊपर जंगल गुरुवार की अपरान्ह से आग लगी हुई थी । जो रात्रि में मनसा देवी मंदिर से नीचे पहुंच गई और पूरी रात खुर्पाताल झील के किनारे का जंगल आग की लपटों में धधकता रहा । शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नैनीताल से फायर ब्रिगेड व वन कर्मी मौके पर पहुंचे । लेकिन 11 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था । अब जंगल लगभग पूरा जल चुका है और आग लिंगाधार से खुर्पाताल की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे पहुंच चुकी है ।

 

ALSO READ:  अवकाश सूचना, नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

खुर्पाताल झील के किनारे के जंगल में लगी आग से उठा धुंआ नैनीताल तक पहुंचा है । इस धुंए से नैनीताल में धुँध छाई हुई है ।

You missed

You cannot copy content of this page