खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान तल्लीताल बाजार का पानी पिछाड़ी बाजार को ओर डायवर्ट हो गया । जिससे पिछाड़ी बाजार के व्यापारी सहम से गए । हालांकि बाद में बारिश हल्की होने से उन्होंने राहत की सांस ली । लेकिन तेज बारिश में कचहरी रोड, तल्लीताल बाजार,तल्लीताल डांठ का पानी पिछाड़ी बाजार को डायवर्ट हो रहा है । जिससे यहां की दुकानों में तेज बारिश के समय पानी घुसने का खतरा बना हुआ है । यहां के व्यापारियों ने तल्लीताल बाजार के पानी को पिछाड़ी बाजार में जाने से रोकने हेतु स्थायी समाधान करने की मांग की है ।

 

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

 

You missed

You cannot copy content of this page