खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 137वां जन्म दिवस समारोह 10 सितंबर (मंगलवार) को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा ।

 

देश की राजधानी दिल्ली सहित उनके जन्म स्थान खूँट व नैनीताल के अन्य स्थानों पर सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जायेंगें तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा ।  12वीं लोकसभा सांसद उनकी पुत्रवधू  इला पन्त तथा पौत्र सुनील पन्त सहित गणमान्य महानुभाव प्रमुख राजनीतिज्ञ जन मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे  । जबकि नैनीताल में गोविन्द बल्लभ पंत पार्क मल्लीताल में भव्यता के साथ कार्यक्रम मनाया किए जायेगा । जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों सहित सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के लोग विशिष्ट जन भाग लेंगे। पन्त जयन्ती समारोह में नैनीताल शहर व शहर के आसपास के स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी जायेगी।

ALSO READ:  श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हुआ,

 

पंत जयन्ती के मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा ने नगर वासियों  से अपील की है वह 10 सितंबर को प्रात: 10.30 बजे पंतजी की मूर्ति पर उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करने का कष्ट करें । समारोह को सफल बनाने में ललित मोहन भट्ट, राजेश कुमार, गोपाल सिंह रावत, नन्दा बल्लभ भट्ट, विष्णु सिंह बिष्ट आदि पंत जुटे हुए हैं।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page