खबर शेयर करें 👉
भवाली। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में आयोजित विशाल सम्मेलन में ‘हिन्दू राष्ट्र’ का शंखनाद करते हुए वक्ताओं ने हिंदू एकता संस्कृति संरक्षण व धार्मिक जागरण पर जोर दिया मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दयालु महाराज ने देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन परंपरा से है और इसे सशक्त करना समय की आवश्यकता है ।
 द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य त्रिलोकी स्वरूप ने हिंदुओं से शास्त्र ज्ञान के साथ आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया और कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं नीरज महादेव ने बच्चों को धार्मिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल देते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की बात कही विभाग कार्यवाह रमेश कोहली ने अपने संबोधन में कहा कि बाहरी आक्रांताओं ने हिन्दू संस्कृति को क्षति पहुंचाई है और लैंड जिहाद लव जिहाद जैसे मामलों पर समाज को सजग रहने की आवश्यकता बताया  ।
 प्रगति जैन ने भवाली में एक मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी करार दिया । सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । पूरे कार्यक्रम के दौरान हिन्दू एकता के नारे गूंजते रहे । कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने सफल आयोजन पर सभी का स्वयंसेवकों कार्यकर्ताओं नगरवासियों का आभार जताया । कार्यक्रम में जिला प्रचारक अमित,  कैलाश चंद्र सुयाल, विधायक सरिता आर्या, भावना मेहरा, नीमा बिष्ट, आशुतोष चंदोला, प्रकाश आर्या, मनोहर, दिनेश आर्या, बालम मेहरा, शिवांशु जोशी, हिमांशु बिष्ट, कंचन साह, तारा दत्त जोशी, पूरन जोशी, जुगल मठपाल, डॉ. हरीश बिष्ट, पवन भाकुनी, जगदीश नेगी, वैभव, महेश जोशी, आनंद पुष्कर जोशी, दिनेश जोशी, नवीन भट्ट, प्रमोद कुमार, मुकेश गुरुरानी, दयाकिशन पोखरिया, शुभम कुमार, पंकज अद्वैती, हेम आर्या, सुधा आर्या, वर्षा आर्या, आर.पी. चंदोला, हिमांशु रावत, प्रेम सिंह नेगी, महेश उप्रेती, ललित उप्रेती, सुमित पांडेय, त्रिवेंद्र साह, विक्रम क्वीरा, अभिषेक मेहता, पीयूष नेगी, सतीश एवं प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पवन भाकुनी ने किया।
बॉक्स
सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में सुबोध चंदोला महेश कुमार वर्मा नवीन चंद्र जोशी कर्नल विजय द्विवेदी मेजर राजेश ठूलघरिया जीवन चंद्र जोशी संत उद्धव शरण कमल नाथ सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page