खबर शेयर करें 👉

देहरादून । सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए अहम निर्णय इस प्रकार हैं–:

 

1– कौशल विकास विभाग में वर्क फाॅर्स प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ हुआ अब 630 करोड़ रूपए का ये प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ, ये कई आईटीआई बनाते है ।

 

2-लखवाड़ परियोजना में पुनर्नस्थापना मामले में भी हुई स्वीकृति ।

3- महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है कि उड़ान योजना के अंतर्गत समूह ख के अलावा समूह ग के अधिकारियो को इस योजना के तहत घूमने की प्राथमिकता ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा व टैक्सियों का किराया तय हुआ ।

4-शहरी विकास विभाग के तहत गढ़ी नेगी काशीपुर को नगर पंचायत का दर्जा ।

5-उच्च शिक्षा में पी एच डी के 100 शोधार्थियों को  5 हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति दी जाएगी ।

6-शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षक भर्ती के लिए बी एड की डिग्री मान्य नहीं होगी प्राथमिक शिक्षक के लिए BElEd होगा अनिवार्य ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

7- हेली दर्शन कार्यक्रम शुरू होगा कैलाश ॐ पर्वत के लिए शुरू होगी योजना 4 रात 5 दिन का पैकेज 6 माह के लिए ।

8- इन्वेस्टर समिट के तहत हर्रा वाला और हरिद्वार में अस्पताल बने 100 बेड के अस्पताल पीपीपी मोड में चलेंगे ।

9-स्वास्थ्य – अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलसिस सेंटर पर 100% प्रतिपूर्ति सरकार देगी

You missed

You cannot copy content of this page