खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत सहायक अध्यापक एल. टी., के स्थान्तरण में पद स्थापना को लेकर  चौथे दिन मंगलवार को अनुरोध के आधार पर 99 शिक्षकों को दुर्गम से दुर्गम व सुगम से दुर्गम श्रेणी में काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने बताया कि चौथे दिन की काउंसिलिंग में अनुरोध के आधार पर  दुर्गम से दुर्गम  व सुगम से दुर्गम श्रेणी में स्थान्तरण चाहने वाले 462 शिक्षकों को बुलाया गया था और 99 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए । इनमें 97 दुर्गम से दुर्गम व 2 सुगम से दुर्गम श्रेणी में हैं ।
   काउंसिलिंग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, निधि रावत, जगमोहन रौतेला,ललित उपाध्याय, मनोज भट्ट,संजय रौतेला, अनुपम दूबे आदि कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं ।
 काउंसिलिंग के पहले दिन 63,दूसरे दिन 106,तीसरे दिन 158 व चौथे दिन 99 शिक्षकों को उनकी इच्छा के अनुसार दुर्गम से दुर्गम विद्यालयों सहित अन्य श्रेणियों में विद्यालय आवंटित हुए हैं । बुधवार 24 जुलाई को काउंसिलिंग के आंखिरी दिन है ।
ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page