खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हाईकोर्ट बार सभागार में शुक्रवार को हाईकोर्ट अधिवक्ता लिपिक एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ललित मोहन जोशी को अध्यक्ष व करन कुमार को महासचिव चुना गया।

 

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

इनके अलावा दीप चंद्र भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बिष्ट को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को उपसचिव, विवेक सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

 

नवीन नयाल, पंकज साह, गोपाल राम, दीवान सिंह, रवि सिंह बिष्ट, अभिषेक बिष्ट, विकास कुमार, हिमांशु कुमार, सौरभ पांडे, प्रदीप कुमार, सूरज सिंह, करन कुमार, पीयूष कुमार, रघुवीर सिंह फर्स्वाण, दीपक कुमार, ललित सिंह गैड़ा, कमलेश कुमार, निक्की, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार, प्रकाश चंद्र, पप्पू आर्या, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र बिष्ट, पंकज कुमार, मुकेश कुलियाल सदस्य चुने गए।

You missed

You cannot copy content of this page