खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल का एक युवक पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है । जिससे उसके सम्पर्क के अन्य नशेड़ीयों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है ।

 

पुलिस सूत्रों  के अनुसार मंगोली क्षेत्र में  चौकी प्रभारी मंगोली उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता व टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी । इस दौरान मंगोली चौकी से 120 मीटर आगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पुलिस ने एक स्कूटी को रोका और चेकिंग की ।  पुलिस को देख स्कूटी सवार  भागने लगा जिसे पुलिस ने तुरंत ही पकड़ किया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य का गांव-गांव जन संपर्क जारी, कोटाबाग के दूरस्थ गांव कुणखेत भी पहुंचे, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन पर जताया शोक ।

आरोपी ए. टांक पुत्र टी सी टांक निवासी  टांकी मल्लीताल को अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 ए के 9241 के पास से 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर मल्लीताल कोतवाली ले आये। इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज जोशी

ALSO READ:  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका -: यू के एस एस एस सी, ने जारी की 398 पदों के लिए विज्ञप्ति ।

मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page