खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। साह-चौधरी समाज द्वारा रविवार को लाला परमा शिव लाल दुर्गा साह धर्मशाला तल्लीताल में महिला बैठकी होली व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठकी होली में नगर के प्राय:सभी होली मंडलियों व होल्यारों को आमंत्रित किया गया। सभी मंडलियों की ओर से बढ़-चढक़र भाग लिया तथा होली गायन का आनंद लेते हुए चीर बन्धन गया। इस दौरान नैनीताल नगर की खुशहाली तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए आशीष वचन दिए गए।
साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह व सचिव सुरेश चंद्र चौधरी की ओर से आश्वस्त किया गया कि आगामी वर्षो में होली मिलन के कार्यक्रम  को और अधिक भव्य बनाया जाएगा।
होली मिलन कार्यक्रम में साह चौधरी समाज के संरक्षक आलोक साह समेत गीता साह, नवीन लाल साह, मोहित लाल साह, हितेश साह, हर्ष साह, शैलेंद्र चौधरी की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया गया।

You missed

You cannot copy content of this page