खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अल्मोड़ा से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार 26 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से 4 लोगों के मौत हो गई है । मृतकों में एक बच्चा व एक महिला भी शामिल है । शेष घायल हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे ।

 

ALSO READ:  नैनीताल में आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा: बिना प्रशिक्षण और अग्रिम सूचना के सर्वे ड्यूटी लगाने का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ।

घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। इसके बाद सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page