खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं मंडल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कालेज हैड़ाखान तथा रौशिला का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान सौन ने दोनों ही शिक्षण संस्थाओं में पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेते हुए कक्षाओं में बच्चों से सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर को परखा, इतना ही नहीं सौन ने कक्ष-कक्षों में जाकर शिक्षण गतिविधियों का बारिकी से अवलोकन किया तथा बच्चों से विभिन्न विषयों पर आधारित कई सवाल भी पूछे। उन्होंने गुरुजनों को निर्देशित किया कि वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें ताकि संस्थान में शैक्षणिक गुणवत्ता में हमेशा सुधार हो सके।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

 

सौन ने दोनों ही शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण के बाद गुरुजनों के साथ भी बैठक की। बैठक में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र व अजित कुमार पाठक कई दिशा-निर्देश दिए। रौशिला में 197 तथा हैड़ाखान में 280 बच्चे पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान वैयकतिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page