खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । धारी क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ग्रामीण राहगीरों ने दोपहर में करीब 12.30  बजे धारी में सडक़ से 5 मीटर नीचे मझेला वन पंचायत  जंगल में एक व्यक्ति बेसुद पड़े होने सूचना मुक्तेश्वर पुलिस को दी। ग्रामीणों कि मदद से शव को सडक़ तक लाया गया । मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा  शव को सीएचसी पदमपुरी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया ।
 एसआई  विजय कुमार ने बताया मृत व्यक्ति की शिनाक्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति का हुलिया गठिला बदन तथा रंग सांवला व नीले रंग की जीन्स व प्लेन शर्ट व हल्का गुलाबी रंग व  गले में नारंगी रंग गमछा तथा पैर में काला जूता पहने है।  इस दौरान एस आई विजय कुमार, कास्टेबल जयवीर सिंह व जीवन चंद्र आदि लोग मौजूद थे।
ALSO READ:  कर्मचारी नेता व राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया,राज्य आंदोलनकारियों ने भी पनदा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति ।

You cannot copy content of this page