खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में  वाणिज्य विभाग की शोधार्थी अंकिता आर्या ने  गुरुवार को अपनी पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।

अंकिता आर्या ने डॉ. विजय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी का शोध कार्य पूरा किया।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

पी एच डी परीक्षा में बाहरी परीक्षक प्रो. धर्मेंद्र तिवारी, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश, उत्तराखंड ने उनकी परीक्षा ली। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय, डीएसबी परिसर, नैनीताल प्रो. अतुल जोशी, वाणिज्य विभाग से डॉ. आरती पंत, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. गौतम रावत, शोध छात्र पंकज भट्ट, सुबिया नाज़, चंदन सिंह जलाल, हिमांशु बिष्ट,घनश्याम पालीवाल, विशन चन्द्रा तथा राधा देवी ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल तथा डॉ.विजय कुमार ने भी अंकिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page