खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  एस०एस०बी० गुरिल्लाओं की नैनीताल जिलाध्यक्ष पुष्पा जलाल की अध्यक्षता में ग्राम स्यात, कोटाबाग में गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा गुरिल्लाओं कि माँगों को अनदेखा किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब गुरिल्लाओं को एकजुट होकर वृहद आंदोलन की तैयारी करनी होगी ।

बैठक में नैनीताल जिले के सभी गुरिल्लाओं से अपील की गई कि वे 18 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंच कर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर उक्त आंदोलन में भागीदारी सुनिचित करें। जो गुरिल्ला परिचय पत्र धारक होगें वही भविष्य में सरकार के समक्ष सक्रिय माने जायेगें।

 जिलाध्यक्ष ने सभी गुरिल्लाओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस आदोलन को सफल बनाये। नैनीताल जिले के समस्त गुरिल्ला किसी भी प्रकार की सूचना के लिए मोबाइल  नम्बर-9027563405 पर संपर्क कर सकते है।

 आज हुई बैठक में नन्दन सिंह भण्डारी, पान देव सनवाल, लीला बिष्ट, पुष्पा देवी, चन्दन सिंह, चन्द्रमोहन, चन्द्र लाल, नन्द लाल, राजेन्द्र सिंह आदि गुरिल्ला मौजुद थे।

You missed

You cannot copy content of this page