खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। भाजपा नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सोमवार को शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों, वार्ड सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।
बैठक में  भारतीय जनता पार्टी की बूथ लेवल कमेटी का दोबारा से सत्यापन एवं उत्तराखंड सरकार के बेमिसाल तीन वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सरकार द्वारा नैनीताल नगर में चल रहे विकास कार्यों, बलियानाला आंतरिक मार्ग, मानस खंड एवं अन्य सभी प्रकार के कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में अरविंद सिंह पडियार, ज्योति ढौडियाल, आनंद सिंह बिष्ट, भगवत रावत, मनोज साह जगाती, लता दफौटी, पूरन सिंह बिष्ट, अतुल पाल तथा भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार व आशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य का गांव-गांव जन संपर्क जारी, कोटाबाग के दूरस्थ गांव कुणखेत भी पहुंचे, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन पर जताया शोक ।

You missed

You cannot copy content of this page