खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मल्लीताल मोहनको चौराहे से मुख्य डाकघर होते हुए चार्टन लॉज को जाने वाली सड़क की अत्यंत जर्जर स्थिति और ध्वस्त सीवर लाइन के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के सम्बंध में सोमवार को  भाजपा मंडल अध्यक्ष  नितिन कार्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने  विधायक  सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग न केवल पर्यटकों के लिए प्रमुख रास्ता है, बल्कि स्थानीय नागरिकों की दैनिक आवाजाही का भी मुख्य माध्यम है।  इस सड़क में सीवर लाइन ध्वस्त हो चुकी है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि लगातार फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

ALSO READ:  भवाली मस्जिद तिराहे के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी,दो लोग घायल ।

प्रतिनिधिमंडल में  मनोज जोशी (सलाहकार मण्डी परिषद, नैनीताल), भारत मेहरा और कमल जोशी भी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की शीघ्र मरम्मत और सीवर पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके। विधायक सरिता आर्या ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page