खबर शेयर करें 👉

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को निर्गत चेतावनी के अनुसार जनपद के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

उक्त कारणों से विद्यालय में अध्ययरत् विद्यार्थियों के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के संकूल आंगन तथा संकूल चंदनी में दिनांक-23, 24, 25 जनवरी, 2024 को तीन (3) दिनों के लिए समस्त आगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) अवकाश घोषित किया जाता है।

ALSO READ:  सड़क हादसा -: लमगड़ा के पास कार खाई में गिरी,4लोगों की दर्दनाक मौत ।

शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं गिनिस्ट्रयल कार्मिक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

उक्त आदेश की अवहेलना होने पर या किसी प्रकार की जनहानि होने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया जायेगा।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग डी. एस. बी.परिसर तथा आई. क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में "कुमाउनी का बोलता शब्दकोश विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ ।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

दिनांक 22 जनवरी, 2024

 

(नवनीत पाण्डे)

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत।

 

You missed

You cannot copy content of this page