नैनीताल । संकल्प नए उत्तराखंड का साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को ए एन सिंह हॉल डीएसबी परिसर में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में नैनीताल शहर की फिल्म निर्माता शालिनी शाह महिला सशक्तिकरण पर आधारित शॉर्ट फिल्म दर्शकों को दिखाई। विजया पंत ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, नई दिशा संस्था, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय द्वारा कुमाऊनी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण लोक गायक इंदर आर्या ने हे मधु, एक केतली चाहा, माठू माठू, मेरो लहंगा, इतवार को दिन गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया इसके अलावा लोग गायिका संगीता सोनल ने हाय ककड़ी झिल मा, पार गांव का मोहना, हे नंदा तू दैन है जाए की प्रस्तुति दी।

ALSO READ:  यूके एस एस एस सी, ने जारी किया पुलिस भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं का सम्भावित परीक्षा कार्यक्रम ।

मुख्य अतिथि सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि अनिल कपूर डब्लू , संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला, आयोजन समिति के संरक्षक मोहित आर्य, कार्यक्रम संयोजक हरीश राणा नए सामूहिक रूप से केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन युवाओं के साथ मनाया।
इस दौरान कोरियोग्राफर दीपक पुल्स, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, अरविंद पडियार, मंडल महामंत्री मोहित साह, जसपाल कोली, सभासद तारा राणा, दीपा अधिकारी, अरूण कुमार , दया बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, आशीष साह, पवन साह, छात्रसंघ कोषाद्यक्ष संतोष कुमार, छात्र नेता अभिषेक बिष्ट, शुभम कुमार, विवेक जोशी, गौरव देव, रजत गौड, प्रतीक कुमार, आशीष कन्याल, विकास बिष्ट, हर्षित कुमार आदि उपस्थित रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page