खबर शेयर करें 👉

अंजुमन ए इस्लामियां ने डी एम व एस एस पी, को दिया ज्ञापन ।

नैनीताल। सोशियल मीडिया पर अज्ञात नाम से मां नन्दा-सुनन्दा पर अभद्र,असम्मानजनक टिप्पणी  को लेकर अंजुमन इस्लामिया सोसायटी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति का पता लगाने की मांग की ।

 

    ज्ञापन में कहा गया है कि एक व्यक्ति द्वारा फेशबुक पर मां नन्दा-सुनंदा मेले के दौरान अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, जो कि एक निंदनीय घटना व अपराध है जिसका नैनीताल शहर का सम्पूर्ण मुस्लिम समाज घोर विरोध करता है। साथ ही साथ यह माँग करता है कि वह व्यक्ति जिसके द्वारा यह कृत्य किया गया है चाहें वह किसी भी समाज या धर्म का हो उसका पता लगाकर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएं।
इस्लाम धर्म की भी यह शिक्षा है कि कोई किसी भी धर्म के धार्मिक भावना को ठेस न पहुँचाए, असामाजिक व्यक्ति द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग करके शहर के आपसी सौहार्द को खराब करना चाहते है, जबकि उत्तराखण्ड  व नैनीताल आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने मांग कि है कि सम्पूर्ण घटनाक्रम की जॉच करके उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

You missed

You cannot copy content of this page