खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी एवं महासचिव दिनेश उपाध्याय ने संयुक्त बयान में कहा कि आज धनबल और बाहुबल के दम पर लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है। यही स्थिति रही तो भारत से लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।

ALSO READ:  निर्जला एकादशी व्रत -: मुहूर्त,महत्व एवं कथा, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

अभी अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं और यह लोकतंत्र के मुंह पर कालिख हैं। ये चुनाव परोक्ष न हो कर प्रत्यक्ष हो सकते थे और किए भी जाने चाहिये थे। धन बल, शराब बल, बाहुबल के इस नंगे प्रदर्शन ने लोकतंत्र को सड़ा दिया है। जनता महसूस कर रही है कि केवल बाहुबली गुंडा गिरोह ही नहीं कहीं ना कहीं पूरा तंत्र इसमें शामिल है।
‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ‘ उस लोकतंत्र के लिए व्यापक संघर्ष करेगी जिसमें सामान्य जन की सहमति एवं भागीदारी हो।

You missed

You cannot copy content of this page