खबर शेयर करें 👉
31 मई है ऑन लाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि ।
नैनीताल । उत्तराखण्ड शासन द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये हैं। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड शासन की वैबसाईट https://ukadmission.samarth.ac.in/ के माध्यम से रू0 50.00 ऑनलाईन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
कुलसचिव दिनेश चन्द्रा ने बताया कि  पंजीकरण शुल्क जमा करने के उपरान्त अभ्यर्थी द्वारा वैबसाईट में लॉग-इन करके पंजीकरण आवेदन पत्र जमा करना होगा। अभ्यर्थी विभिन्न स्नातक परम्परागत पाठ्यक्रमों/व्यवसायिक पाठ्यक्रमों, जहाँ पर प्रवेश हेतु अर्हता इण्टरमीडिएट निर्धारित की गयी है के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थी को प्रत्येक परिसर/महाविद्यालय/संस्थान तथा प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु पृथक-पृथक पंजीकरण आवेदन पत्र भरना होगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क केवल एक ही बार जमा करना होगा। अतः कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की स्नातक कक्षाओं (बी० ए०, बी० एस-सी०, बी० कॉम० तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम-जहाँ पर प्रवेश हेतु अर्हता 10+2 निर्धारित है) के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 31 मई, 2024 निर्धारित की जा रही है।
ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

You missed

You cannot copy content of this page