खबर शेयर करें 👉

दो दरोगा, 1 हेड कॉन्स्टेबल व 4 कॉन्स्टेबल बहाल हुए ।

नैनीताल । दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व बहाली का तोहफा प्रदान किया है ।   ये पुलिस कर्मी व उनके परिजन खुशी से त्यौहार मना सकेंगे।

 

पुलिस कार्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक दीपावली के अवसर पर 07 पुलिस अधि0/कर्म0 (02 उ0नि0, 01 हे0का0, 04 का0) पुलिस कर्मियों को किया गया है । जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु भी प्रेरित किया है। त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि विभाग में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा है।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।” यह कदम पुलिस  के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा । त्योंहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस पहल ने जिले की पुलिस बल को एक नई उम्मीद दी है और पुलिस विभाग में एकता का संचार किया है।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

You missed

You cannot copy content of this page