खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  उच्च न्यायालय नैनीताल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी गंगवार, सोनिका खुल्बे और अधिवक्ता डॉ. पूनम के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी महिला अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंजली भार्गव, डिप्टी एडवोकेट जनरल ममता बिष्ट, इन्दू शर्मा, निशाद इन्तजार, शीतल सेजवाल, मनीषा भंडारी, नीलिमा मिश्रा, श्रुति जोशी एवं अन्य महिला अधिवक्ताओं ने महिला अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।

ALSO READ:  श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की जोरदार तैयारी, 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का भी होगा आयोजन ।

महिला अधिवक्ताओं ने विचार-विमर्श के उपरांत राज्य सरकार से मांग की कि उच्च न्यायालय में सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उच्च न्यायालय परिसर में महिलाओं के लिए एक विशेष कॉन्फ्रेंस कक्ष स्थापित करने की भी मांग रखी गई। साथ ही महिला अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्षरत रहने का संकल्प लिया गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

इस कार्यक्रम में सभी महिला अधिवक्ता एक मंच पर एकजुट नजर आये। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी गंगवार ने किया । जबकि अधिवक्ता सोनिका खुल्बे और डॉ. पूनम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा और महिला अधिवक्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

You missed

You cannot copy content of this page