खबर शेयर करें 👉

सही निकली शिकायत–:

आयुक्त ने कहा गैस सिलेंडर की घटतौली,कालाबाजारी, रिफिलिंग हर हाल में रोकी जाय ।

हल्द्वानी ।  कुमाऊं आयुक्त  दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के संबंध में मिली शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फल स्वरुप विगत दिनों 27 कमर्शियल व घरेलू सिलेंडरों के साथ डहरिया क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया गया।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है की विभिन्न क्षेत्रों से लगातार इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है  । जिसके बाद पूर्ति विभाग ने  आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर डहरिया में छापेमारी कर कार्रवाई की है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

 

आयुक्त द्वारा इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली, और अवैध रिफिलिंग को रोकना बेहद जरूरी है उन्होंने अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page