खबर शेयर करें 👉

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2024 में समर्थ पोर्टल में पंजीकृत विद्यार्थियों का विषम सेमेस्टर मुख्य पाठ्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य/बैक/एक्स स्टूडेन्ट परीक्षा का परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा संलग्न परीक्षाफल गजट के अनुरूप घोषित किया जा रहा है।

स्नातक विषम सेमेस्टर कक्षाओं में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परिसर / महाविद्यालय / संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थी जिनके द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र भरा गया था, ऐसे विद्यार्थी अपना परीक्षाफल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध Samarth Student Account के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। उक्त हेतु प्रत्येक विद्यार्थी की ए०बी०सी० आई०डी० होना अनिवार्य है। साथ ही महाविद्यालय / संस्थान के लॉगिन अकाउण्ट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी कतिपय कारणों से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं वे अपने महाविद्यालय / संस्थान से सम्पर्क कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है।

ALSO READ:  सरकार ने हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ाई, अनिल कुमार डबराल बने अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, रंगोली पुरोहित को मिली पदोन्नति

कतिपय विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका गया है। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनके आन्तरिक मूल्यांकन के अंक परिसर / महाविद्यालय / संस्थान स्तर पर पोर्टल पर अंकित नहीं किये गये हैं का परीक्षाफल भी रोका गया है।

ALSO READ:  चढ़ावा चोरी प्रकरण --: कुछ व्यक्तियों के अपराध को करोड़ों लोगों की आस्था पर आक्रमण का माध्यम बना देना स्वीकार्य नहीं हो सकता, (आलेख -- पूरन सिंह मेहरा,नैनीताल) ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page