मतों का विस्तृत ब्यौरा ।
नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के आठवें दिन की गिनती के बाद विकास बहुगुणा, के.कुमार व राजबीर सिंह बिष्ट ने भी जीत के लिये आवश्यक मतों का कोटा हासिल कर लिया है । उनके बार काउंसिल सदस्य का चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने इन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया । इससे पूर्व राकेश गुप्ता,डी के शर्मा व सी एस जोशी भी चुनाव जीत चुके हैं ।
शुक्रवार को आठवें दिन पुरुष प्रत्याशियों में के कुमार,राजबीर सिंह बिष्ट व विकास बहुगुणा ने जीत दर्ज कर ली है । इसके अलावा दिवाकर पांडे,एस एस पुंडीर,सुखपाल सिंह,सी एस तिवारी,रंजन सोलंकी भी जीत के करीब पहुंच गए हैं ।
मतों का ब्यौरा ।



