खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शोधार्थी राहुल साह ने प्रोफेसर डा. युगल चंद्र जोशी के निर्देशन में  मेडिकल छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा डिजिटल सूचना स्रोतों और सेवाओं के बारे में जागरूकता और उपयोग: उत्तराखंड राज्य का एक अध्ययन विषय पर अपना शोध पूर्ण किया है ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

उनकी मौखिक परीक्षा प्रो. डा.मार्गम मधुसूदन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ली गई । राहुल साह ने अपने शोध में उत्तराखण्ड में स्थापित मेडिकल छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा डिजिटल सूचना स्रोतों और सेवाओं के बारे में जागरूकता और उपयोग के विषय में शोध किया गया एवं डिजिटल सूचना स्रोतों को इस्तेमाल किये जाने में होने वाली चुनौतियों के विषय में भी प्रकाश डाला गया है ।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

डा.राहुल साह की मौखिक परीक्षा सम्पन्न होने पर डा.युगल चंद्र जोशी, डा. ललित तिवारी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कार्य परिषद सदस्य अरविंद पडियार, किशन लाल साह, मोहित लाल साह ने हर्ष व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page