खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक निर्माण विभाग नियमित/ वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने अनुरक्षक पद से वरिष्ठ अनुरक्षक पद पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर नैनीताल जिले के नोडल खण्ड, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड नैनीताल कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है । संघ ने अधीक्षण अभियंता द्वितीय नैनीताल का पद लंबे समय से रिक्त होने  पर भी रोष व्यक्त किया है । यह चार्ज रुद्रपुर के अधीक्षण अभियंता देख रहे हैं ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

  संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु पांडे व महामंत्री गोधन सिंह नेगी द्वारा प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को इस आशय का नोटिस दिया है । जिसमें कहा है कि अधीक्षण अभियंता द्वितीय नैनीताल ने नोडल खण्ड,प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को 28 अगस्त 2024 को पत्र भेजकर विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की मांगों पर एक हफ्ते के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए थे । लेकिन नोडल अधिकारी द्वारा 3 माह बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है । जिससे नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों में भारी रोष है । उन्होंने प्रांतीय खण्ड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।
अधीक्षण अभियंता का आदेश-:
ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

You missed

You cannot copy content of this page