खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस की बुधवार को हुई मासिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें मुन्नी तिवारी को पुनः अध्यक्ष व ममता पांडे को सचिव चुना गया ।

 

    विमेंस कॉन्फ्रेंस की नई कार्यकारिणी में मुन्नी तिवारी को अध्यक्ष, सावित्री सनवाल को उपाध्यक्ष, ममता पांडे को सचिव,गीता पांडे व प्रीति शर्मा को उप सचिव,अमिता साह को कोषाध्यक्ष, मंजू कोटलिया को स्टैंडिंग कमेटी सदस्य,तारा राणा मीडिया प्रभारी,  संरक्षक शांति मेहरा ,डॉ. सरस्वती खेतवाल, रेखा त्रिवेदी,विशना साह,विधायक सरिता आर्य को बनाया गया ।
  इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में तारा बोरा प्रधानाचार्य,मीनू बुधलाकोटी, तारा बोरा,गजाला कमाल,प्रीति,नीमा पांडे, डॉ. रेनु बिष्ट, नीलम जोशी आदि को शामिल किया गया । बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थी ।

You missed

You cannot copy content of this page