खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य मौसम केंद्र के अनुसार 4 फरवरी मंगलवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है । जबकि 5,6 व 7 फरवरी को मौसम शुष्क रहने व 8 फरवरी को पुनः मौसम खराब होने की संभावना है । हालांकि मौसम विभाग ने अधिक बारिश की संभावना नहीं जताई है ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

 

इधर नैनीताल में मंगलवार को सुबह से मौसम खराब है । यहां सुबह सवा चार बजे व 9 बजे बाद बूंदाबांदी हुई । जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई ।यहां आज दोपहर बाद तक मौसम खराब रहेगा । किन्तु शाम को मौसम साफ रहेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page