नैनीताल । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 द्विवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं ।
प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 5 मार्च को दिल्ली से हवाई जहाज से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचेंगे । जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2.50 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे ।
काठगोदाम से वे कार द्वारा भीमताल को प्रस्थान करेंगे और 3.50 बजे भीमताल पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम भीमताल में करेंगे । 6 मार्च को वे 10 बजे भीमताल से रामगढ़ होते हुए सतखोल को प्रस्थान करेंगे और 6 व 7 मार्च को रामचन्द्र मिशन हिमालयन आश्रम सतखोल में बिताएंगे ।
8 मार्च की सुबह पूर्व राष्ट्रपति सतखोल से पंतनगर को रवाना होंगे । जहां से हवाई जहाज से वे दिल्ली को प्रस्थान करेंगे ।
कार्यक्रम-:



