खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नीट व यूजीसी नेट पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करने पर  युवक कांग्रेस, नैनीताल के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा रविवार को मल्लीताल पन्त पार्क में केन्द्र सरकार व एन टी ए का पूतला फूंका गया।

ALSO READ:  परम्परा -: हरेला बोने की तिथि, विधि एवं महत्व ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने केन्द्र सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर गहरा रोष व्यक्त किया।

इस प्रदर्शन में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, सुनीता आर्या, लता तरुण, रईसा चिश्ती,धीरज बिष्ट, बंटू आर्या,जिला महासचिव युवक कांग्रेस ललित बोरा, राजेन्द्र व्यास, एन एस यू आई नगर अध्यक्ष आयुष कुमार, इनाया चिश्ती, प्रेम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page