खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर चल रहे 3 दिवसीय बाल फिल्म मेले के दूसरे दिन आज बच्चों ने रेड बलून समेत अनेक अन्य बाल मनोविज्ञान केंद्रित फिल्में देखीं।

कार्यक्रम की शुरुआत आजादी के आंदोलन के क्रांतिकारी नायक रहा रामप्रसाद बिस्मिल को उनकी 128 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ हुआ।संगीत शिक्षिका नेहा आर्या के दिशानिर्देशन में सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत का सस्वर सामूहिक वाचन हुआ।उसके पश्चात रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री देखी गई।आज बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के संयुक्त शिक्षा निदेशक पद से सेवानिवृत्त डा आनंद सिंह बिष्ट  मौजूद रहे।

ALSO READ:  उत्तराखंड में शिक्षकों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त, मूल विद्यालयों में ज्वाइन न करने पर रुकेगा वेतन,

आज 300 से अधिक बच्चों ने फ्रेंच मूवी रेड बलून एवं कंचे और पोस्टकार्ड फिल्म देखी।

जूनियर कक्षा के बच्चों को सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता कविता बतूता का जूता का नाट्यमंचन भी कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिशन सिंह मेहता, डा हिमांशु पांडे ने भी बातचीत रखी ।

You cannot copy content of this page