खबर शेयर करें 👉
ज्योलीकोट । नैनीताल महिला कांग्रेस कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट व नगर पालिका भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते देश की आजादी,तत्पश्चात देश के चहुंमुखी विकास में कांग्रेस के योगदान को अतुलनीय बताया और महिलाओं का आह्वान किया कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर घर को संगठन से जोड़े और पार्टी की नीति रीति का प्रचार प्रसार करें।
श्रीमती बिष्ट और टम्टा की नेतृत्व में बुधवार को  समीपवर्ती शहद ग्राम ज्योली में महिला कांग्रेस की बैठक की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए पार्वती पांडे प्रेमा को भीमताल ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व दोनों महिला नेत्रियों और अन्य अतिथियों का स्थानीय महिलाओं ने फूल माला पहन कर जोरदार स्वागत  किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमा ने आभार व्यक्त करते कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी संगठन अपनी पूरी मजबूती आगे बढ़ेगा।
सभा में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक चनौतिया, सभासद शुभम नैनवाल,जानकी आर्य,सरिता रानी,मुन्नी पांडे,हीरा देवी,राजेश्वरी पांडे ,भावना,मनीषा पांडे,मुन्नी जोशी,भगवती,गीता देवी,प्रेम पांडे,धनी दुमका,सीमा, सरिता देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page