खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । होली के दिन  मल्लीताल में एक कांस्टेबल का वीडियो वायरल कर उस पर कार में बैठकर शराब पीने का आरोप लगाया जा रहा है।  वीडियो का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
बता दें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें  होली के दिन एक कांस्टेबल घोड़ा स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी के दौरान एक यूपी नंबर की कार को रोक कर शराब की बात कर रहा है साथ ही शराब के दाम की चर्चा कर रहा है, जिसके बाद वह कार में बैठकर एक गिलास पकड़ता भी नजर आ रहा है। लोगों ने वीडियो वायरल कर कांस्टेबल पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप लगाए हैं जिसके बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि मामले में पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है साथ ही मामले की जांच सीओ भवाली को सौंप दी गई है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

You missed

You cannot copy content of this page