खबर शेयर करें 👉

हिमांशु उपाध्याय, आशा महिला उपाध्यक्ष, सूरज कोषाध्यक्ष व रवि उप सचिव निर्वाचित

 

भीमताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज जोशी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सौरभ रौतेला को 59 मतों से पराजित किया। पंकज जोशी को 423 एवं सौरभ रौतेला को 364 मत मिले।

 

उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु रौतेला ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनीत जोशी को मात्र 12 वोटों से पराजित किया। हिमांशु को 391 व विनीत को 379 मत मिले। इस प्रकार हिमांशु रौतेला लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उप सचिव पद पर रवि टम्टा ने अपने प्रतिद्वंद्वी जुबेर खान को 106 मतों के अंतर से पराजित किया। रवि को 445 व जुबेर को 339 मत मिले। महामंत्री पद पर पवन जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर आशा उप्रेती, कोषाध्यक्ष पद पर सूरज मेहरा निर्वाचित हुए। मतगणना सात बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण पटवाल व जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला ने विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: गोण्डा, शाहबाद और भोपाल ने जीतकर सेमी लीग में बनाई जगह, कल बुधवार को रोमांचक मुकाबलों की संभावना ।

 

 

चुनाव सम्पन्न कराने में प्रर्वेक्षक कौशलेंद्र भट्ट, सुनील जोशी, जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण पटवाल, सह चुनाव अधिकारी पंकज उप्रेती, पीठासीन अधिकारी गिरधारी भगवाल, नवीन आर्या, मतदान अधिकारी मुकेश पलड़िया, भास्कर भगवाल, प्रवक्ता पूरन जोशी, आशा आर्या, गोपाल साह, ललित मेहरा, प्रेम कुमल्टा, कुर्बान अली जाफरी ने सहयोग प्रदान किया। इधर सभी जीते प्रत्याशियों ने व्यापारियों का आभार जताया है।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा में किया व्यापक जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर की चर्चा,

 

You missed

You cannot copy content of this page