खबर शेयर करें 👉

सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों के भुगतान में देरी पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी । सबसे अधिक शिकायतें शिक्षा विभाग की ।

देहरादून। सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक देयकों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने 19 मार्च 2025 को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत लंबित भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

 

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड, वंशीधर तिवारी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी इस मुद्दे पर निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके अनुपालन में लापरवाही बरती गई।

महानिदेशक ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सभी लंबित देयकों का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही, सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 3 अप्रैल 2025 तक यह प्रमाण पत्र सौंपना होगा कि जनपद में कोई भी सेवानिवृत्तिक देयक लंबित नहीं है।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों की वर्ष 2024-25 की गोपनीय आख्या में इसका उल्लेख किया जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

शिक्षा महानिदेशक ने इस इस सख्त रुख के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को जल्द ही उनके लंबित भुगतान मिलेंगे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

आदेश–

You missed

You cannot copy content of this page