खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एस डी आर एफ नैनीताल की टीम ने सराहनीय कार्य कर कैटर के केबिन में फंसे वाहन चालक को सकुशल बचाने में कामयाबी हासिल की है ।

पुलिस के अनुसार, कैंटर वाहन हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर सामान लेकर जा रहा था। निगलाट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में केवल एक व्यक्ति मौजूद था, जो केबिन में फंस गया था और गंभीर स्थिति में था।

ALSO READ:  वीडियो -: नैनीताल नगरपालिका में सभासदों का फूटा गुस्सा, पालिकाध्यक्ष व  सभासदों में टकराव की स्थिति, विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू ।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन:

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही स्थिति का आकलन किया। रात का समय, गहरी ढलान,और वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन के केबिन को सावधानीपूर्वक काटा और फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला।

सुरक्षित बचाव और उपचार:

वाहन में फंसे व्यक्ति की पहचान दयाल सिंह (पुत्र श्री धाम सिंह, निवासी बनकोट, बागेश्वर) के रूप में हुई। व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ:  सरस्वती शिशु मंदिर वीरभट्टी दुर्गापुर नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु पूर्वाभ्यास हुआ।

रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रमुख बातें:1. रातभर की विषम परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने संयम और तत्परता से काम किया।

2. ऑपरेशन के दौरान टीम ने हाई-टेक उपकरणों का कुशलतापूर्वक उपयोग किया।

3. टीम का समन्वय जिला पुलिस के साथ रहा ।

टीम का विवरण:

1. अपर उप निरीक्षक रवि रावत 2. आरक्षी प्रेम सिंह,3. आरक्षी जगमोहन सिंह,4. आरक्षी गणेश मेहरा,5. उपनल चालक जीवन ।

You missed

You cannot copy content of this page