खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ए आई सी सी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने नैनीताल के 39 बूथों को 8 मंडलम में बांटकर उनके मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किये हैं ।
   कबडवाल ने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए तीन बूथों से लेकर अधिकतम आठ  बूथों को मिलाकर एक “मंडलम” का गठन किया गया है। इनमें बूथ संख्या 69 से 76 तक के मंडलम का अध्यक्ष कैलाश अधिकारी को बनाया गया है । इसी तरह बूथ संख्या 77,78,79,80 व 91 का अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी को, बूथ संख्या 81 से 84 का अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, बूथ संख्या 85 से 88 व 93 का अध्यक्ष सावित्री सनवाल को,बूथ संख्या 89,90,92,98 का अध्यक्ष बन्टू आर्या, बूथ संख्या 95,96,97 का अध्यक्ष प्रेम शर्मा,बूथ संख्या 99,100,106,107 का अध्यक्ष जयंत शैलू उप्रेती व बूथ संख्या 101 से 105 तक का अध्यक्ष गौरव कुमार को बनाया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page