खबर शेयर करें 👉

भांजी की शादी में नाच रहे थे प्रमोद पपनै

रामनगर। प्रमुख व्यवसायी प्रमोद पपनै का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वह अपनी भांजी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार और अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शनिवार सुबह श्मशान घाट रामनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक और छात्र संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

 

नगर के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. कृष्णानंद पपनै के व्यवसायी पुत्र प्रमोद पपनै के निधन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,सहित कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं,व्यापारियों,पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है ।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

You missed

You cannot copy content of this page