खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। गेठिया में आयोजित जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता झबरा ब्वायज हल्द्वानी ने जीत ली है । रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में झबरा ब्वायज ने बेलुवाखान इलेवन को पराजित किया ।

 

प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य और वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा रहे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला झबरा बॉइज हल्द्वानी और बेलुवाखान इलेवन के बीच खेला गया।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

 

फाइनल मुकाबले में झबरा बॉइज हल्द्वानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जिसके बाद बेलुवाखान इलेवन सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका मुकुल कुमार ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल महेश चंद ने सुनाया। जिसमें विजेता टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया जबकि उपविजेता टीम को 12 हजार का ईनाम दिया गया।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

 

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलामंत्री हरीश भट्ट, आदित्य,अमन, अमित, मनीष, गौरव आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page