खबर शेयर करें 👉

विस्तृत विवरण–:

 

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक में सोमवार को पटरानी गांव के समीप एक बारात की गाड़ी के खाई में गिरने से तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और दो पुरुष है,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

हादसा ओखलकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को हरीश ताल ग्राम सभा के तोक चोगुनिया निवासी महेश चंद्र आर्या के पुत्र की बारात ग्राम सभा पटरानी जा रही थी।

ALSO READ:  आवारा कुत्तों का आतंक -: सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'सिटी हाउंडेड बाय स्ट्रेज, किड्स पे प्राइस' शीर्षक से पंजीकृत जनहित याचिका में दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, एन एच ए आई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से मांगा जबाव ।

 

बोलेरो संख्या यूके 04ई-9977 दुल्हन के घर से चंद दूरी पहले अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

 

 

बुलोरो में आठ लोग सवार थे। जिसमें गलनी गांजा निवासी दीवान राम (48) पुत्र राम लाल, मेवाड़ गांजा ककोड़ निवासी डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम
व पटरानी निवासी पनुली देवी (60) पत्नी बाली राम की मौत हो गयी, जबकि नन्द राम पुत्र रामलाल, दया कृष्ण पुत्र पनीराम, पनीराम पुत्र दीवान राम व बाली राम पुत्र लधीराम सभी निवासी पटरानी एवं नरम राम पुत्र धरम राम निवासी गलनी गांजा गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसडीएम धारी केएन गोस्वामी समेत विधायक राम सिंह कैड़ा एवं पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंची। सभी ने ग्रामीणों के सहयोग से खाई से शव व घायलों को बाहर निकाला।

You cannot copy content of this page