खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को मल्लीताल डीएसए बास्केटबॉल मैदान में दशहरे के दूसरे दिन विजयादशमी उत्साह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के प्रान्त सह प्रचारक चंद्रशेखर  थे ।
उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी यानी दशहरा के दिन हुई थी। नौ दिनों की उपासना के बाद 10वें दिन विजय कामना के साथ शस्त्रों का पूजन करते हैं। छत्रपति शिवाजी ने इसी दिन मां दुर्गा को प्रसन्न कर भवानी तलवार प्राप्त की थी।
 दशहरा त्योहार भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ा हुआ है। इसके साथ कई प्राचीन कहानियां, किस्से और किंवदंतियां जुड़ी हैं। हालांकि, उन सभी का संदेश एक ही है: “बुराई पर अच्छाई की जीत”।
 इस दिन आरएसएस का ‘शस्त्र पूजन’ संघ की तरफ ‘शस्त्र पूजन’ हर साल पूरे विधि विधान से किया जाता है।
इस अवसर पर जिला प्रचारक राहुल, जिला प्रचारक प्रमुख नवीन भट्ट, आरएसएस विभाग कार्यवाह राजेंद्र बिष्ट,नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट, नगर सह कार्यवाह भरत भट्ट, नगर संघ संचालक राम सिंह रौतेला, वरिष्ठतम वयोवृद्ध कार्यकर्ता कामेश्वर प्रसाद काला, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, प्रकाश पाण्डेय, ललित तिवारी, भूपेन्द्र बिष्ट, अरविन्द पडियार,एनएस पुंडीर, भावेश सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page