खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल निवासी समाजसेवी जीवंती भट्ट ने सी आर एस टी इन्टर कालेज नैनीताल को मां सरस्वती की एक प्रतिमा भेंट की है । मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर सी आर एस टी इण्टर कालेज में पंडित देवी दत्त जोशी द्वारा एकेडमिक ब्लॉक में मां सरस्वती की मूर्ति को विधि विधान से प्रतिष्ठित किया गया।
   इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार  पांडे ने यजमान की भूमिका निभाते हुए विद्यालय के उन्नत भविष्य की कामना की। पूजा अनुष्ठान में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, गणेश दत्त लोहनी, शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
सरस्वती की प्रतिमा विद्यालय को प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य तथा विद्यालय परिवार द्वारा समाजसेवी जीवंती भट्ट  का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मनीष साह, ललित सिंह जीना, राजेश लाल,तारा जोशी, आशा रौतेला समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।
ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page