खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सी०आर०एस०टी० ओल्ड बॉयज क्लब द्वारा आयोजित 76 वें एच०एन० पांडे इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच सनवाल स्कूल और सेंट जोसेफ के मध्य खेला गया। जिसमें मध्यांतर तक सनवाल स्कूल ने 1 -0 से बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में  सनवाल स्कूल ने 4 और गोल कर 5-0 से जीत दर्ज की। सनवाल स्कूल की ओर से मानव ने 3 और विदित ने 2 गोल  किये। मैच  में निर्णायक की भूमिका में देवेंद्र बोरा, चारु एवं भाष्कर  रहे ।

   बुधवार को प्रतियोगिता के तृतीय स्थान के लिए पी० पी० जे० दुर्गापुर और सेंट जोसेफ के मध्य मैच खेला जाएगा ।  15 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल मैच भारतीय शहीद सैनिक और सनवाल स्कूल के मध्य खेला जाएगा।
आज के मैच के दौरान ओल्ड बॉयज के सदस्यगण कैप्टेन एलएम साह, जगदीश बवाड़ी ,डॉ. मनोज  बिष्ट गुड्डू ,जगदीश लोहनी ,विश्वकेतु वैद्य, विनोद साह ,शैलेंद्र बरगली,पवन साह,गोपाल नयाल, चंदन शर्मा, कमलेश पाण्डे धर्मेश, शर्मा, शैलेन्द्र चौधरी, राजेश लाल, रामु बिष्ट, रितेश शाह आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page