नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के तीन नए न्यायधीशों को आज मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी ने शपथ दिलाई । अब हाईकोर्ट में न्यायधीशों की संख्याआठ हो गई है।
      गुरुवार सुबह मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल  ने की राष्ट्रपति की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन पढ़े । जिसके बाद मुख्य न्यायधीश ने  वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित व उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई ।
   शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश टण्डन, बार कौंसिल अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, वी बी एस नेगी,एम सी काण्डपाल, वी सी पांडे,अरविंद वशिष्ठ, लोकेंद्र डोभाल, सैय्यद नदीम मून,रमन शाह,अमित भट्ट, बी डी उपाध्याय, डी के शर्मा, के पी उपाध्याय, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्र शेखर  रावत, मोहन चन्द्र तिवारी, एम सी पांडे, जी ए गजेंद्र सिंह संधु, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, महासचिव विकास बहुगुणा, महेंद्र बिष्ट, भुवनेश जोशी, नवीन बिष्ट ,प्रेम सिंह सौन, सुयश पन्त, के एस रौतेला, दुर्गा मेहता,कमलेश तिवारी, आसिफ अली सहित जिला जज नैनीताल सुजाता सिंह, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एस.एस.पी.पंकज भट्ट के अलावा कई न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, नव नियुक्त न्यायधीशों के पारिवारिक जन मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page